मूंधड़ा विंग में फिर मरीज के परिजनों व अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद, आरोप व्हीलचेयर के अभाव में मरीज की मौत
मूंधड़ा विंग में फिर मरीज के परिजनों व अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद, आरोप व्हीलचेयर के अभाव में मरीज की मौत
, बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित सीएम मूंधड़ा विंग में मंगलवार को एक बार फिर मरीज के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इमरजेंसी से वार्ड में मरीज को शिफ्ट करने के लिए समय पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे इलाज में देरी हुई और मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय रोशन को इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट किया जाना था। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत गंभीर थी और उसकी सांस फूल रही थी। उन्होंने कई बार स्टाफ से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बावजूद व्हीलचेयर नहीं मिली।
परिजनों का कहना है कि इसी दौरान मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ