Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तीन नाबालिग बेटियों के साथ विवाहिता घर से निकली, ससुर ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Bansal sadi
6 hours ago
तीन नाबालिग बेटियों के साथ विवाहिता घर से निकली, ससुर ने दर्ज कराई गुमशुदगी

तीन नाबालिग बेटियों के साथ विवाहिता घर से निकली, ससुर ने दर्ज कराई गुमशुदगी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के लखासर गांव से एक विवाहिता अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ घर से बिना बताए निकल गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर ससुर ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में सुरेश कुमार, निवासी लखासर ने बताया कि उसकी बहू 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ घर से निकल गई थी। दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी मिली।

इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन विवाहिता और तीनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार ससुर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाकर पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर एएसआई आवड़दान को जांच सौंपी है। पुलिस विवाहिता और तीनों बच्चियों की तलाश में जुटी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: