Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

rk
Yatra.com
1 month ago
2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

Mangal Aditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर बहुत ही विशेष और महत्वरपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर शाम करीब 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही सूर्य देव मौजूद हैं, ऐसे में मंगल के यहां आने से मंगल आदित्य राजयोग बनेगा. वैदिक ज्योतिष में इस योग को बेहद प्रभावशाली और शुभ माना जाता है.

मंगलादित्य योग का महत्व

सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसका असर काफी मजबूत होता है. इस योग के कारण कई राशियों के लोगों का आत्मबल बढ़ेगा, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला साबित हो सकता है. नौकरी या बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करना जरूरी होगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस योग का अच्छा फायदा मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग खास तौर पर व्यापार में लाभ देने वाला रहेगा. बिजनेस में तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन परिवार में मां की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: