खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ महीने पहले लाखों रूपए की अवैध अफीम जब्त की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गजनेर पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में की है। पुलिस टीम ने फरवरी 2026 में गश्त के दौरान एक बोलेरो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने बोलेरो से 1 किलो 955 ग्राम अवैध अफीम जब्त की थी। अवैध अफीम के मामले में छह महीनों से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी श्याम विश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे माामले को लेकर पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ