बीकानेर: घर से काम पर जाने का कहकर निकला व्यक्ति हुआ लापता,गुमशुदगी दर्ज
बीकानेर: घर से काम पर जाने का कहकर निकला व्यक्ति हुआ लापता,गुमशुदगी दर्ज
खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से काम पर जाने का कहकर निकले रघुवीर प्रसाद मीणा वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में चन्द्रदत्त ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता रघुवीर प्रसाद मीणा घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों ने रघुवीर प्रसाद मीणा की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ