कालका माता मंदिर के पीछे व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त
कालका माता मंदिर के पीछे व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त
बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना 27 नवंबर को कालका माता मंदिर के पीछे की है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतक के भाई मामराज ने बताया कि उसका भाई करणाराम पिछले 8 से 10 दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से संबंधित जानकारी जुटाई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ