किराये की दुकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
किराये की दुकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी किराये की दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 31 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक की पहचान दीपक गहलोत पुत्र हरिकिशन गहलोत, निवासी नापासर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी किराये की दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मामले में मृतक के भाई सोनू गहलोत ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ