युवक पर लाठी से हमला, बीच-बचाव करने आई मां को जमीन पर पटका; SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
युवक पर लाठी से हमला, बीच-बचाव करने आई मां को जमीन पर पटका; SC-ST एक्ट में मामला दर्ज
बीकानेर। नोखा कस्बे के जोरावरपुरा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में अशोक बिश्नोई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुनील मेघवाल निवासी श्यामजी हनुमानजी मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे वह घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान श्यामजी मंदिर के पास रहने वाले अशोक बिश्नोई ने उसे जबरन रास्ते में रोक लिया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि अशोक के हाथ में लाठी थी और उसने जान से मारने की नीयत से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसके दाएं हाथ, कंधे और कमर पर चोटें आईं। युवक के चिल्लाने पर उसकी मां धापू देवी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनकी मां का हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर नोखा पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ जनरैल सिंह कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ