Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कैंपर से मारी टक्कर—पिस्टल लहराकर दी धमकी

Bansal
shiv
shiv2
8 months ago
रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कैंपर से मारी टक्कर—पिस्टल लहराकर दी धमकी

 रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कैंपर से मारी टक्कर—पिस्टल लहराकर दी धमकी

खाजूवाला। थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित तेजाराम पुत्र पतराम नायक निवासी चक 14 डीकेडी ने पुलिस थाना खाजूवाला में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसके परिवार की लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते पहले भी उसके पुत्र संदीप को कुचलकर मारने की नीयत से पीछा किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तेजाराम का पुत्र संदीप अपने चाचा बृजलाल और चचेरे भाई धर्मपाल के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने कैंपर गाड़ी से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क किनारे गिर पड़े। पीड़ित के अनुसार आरोपियों के हाथों में लाठियां थी  जबकि एक आरोपी के पास पिस्टल थी, जिसे उसने हवा में लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और मोटरसाइकिलों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमले के बाद आरोपी दोबारा गाड़ी घुमाकर तेज गति से आए। जान का खतरा देखकर पीड़ित परिवार ने मोटरसाइकिल छोड़कर पास के एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बावजूद आरोपी पीछा करते रहे और लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहे। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर जगदीश, रामचंद्र, सुनील, आसाराम, विनोद पुत्र सोमीराम, देवी लाल, भंवरलाल, सोमीराम, गोविंद, सोनू, रविंद्र विश्नोई, विनोद पुत्र चौखाराम, चुनीलाल और गौरव सहित कई आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला द्वारा की जा रही है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: