Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मुख्यमंत्री के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियों की समीक्षा सीईओ जिला परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Bansal
3 months ago
मुख्यमंत्री के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियों की समीक्षा सीईओ जिला परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


मुख्यमंत्री के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियों की समीक्षा सीईओ जिला परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बीकानेर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित मूर्ति अनावरण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ,  श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी बीकानेर आईएएस  महिमा कसाना, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत सहित पीएचईडी, पुलिस, नगरीय निकाय, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने कार्यक्रम में आने वाले आमजन की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पीने के पानी की पर्याप्त एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर हवा, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।कोलायत विधायक  अंशुमान सिंह भाटी ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: