Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएम के दौरे को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम के बीकानेर दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आया सामने

Bansal sadi
2 weeks ago
सीएम के दौरे को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम के बीकानेर दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आया सामने

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्यस्तरीय आयोजन के लिए बीकानेर दौरे पर आ रहे सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम की विधिवत जानकारी सामने आयी है। सीएम के बीकानेर दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमेंं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे तथा मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।


मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से किसान भवन आएंगे तथा विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
मुख्यमंत्री सायं 6.10 बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचेंगे तथा श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।
 सायं 6:50 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में  राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी एवं और ड्रोन शो आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। प्रात: 8:55 बजे शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पण करेंगे। 
मुख्यमंत्री प्रात: 9.05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रात: 11.25 बजे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047 में भाग लेने लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: