Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 675 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Bansal
7 hours ago
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 675 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 675 पेटी अवैध शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार  

बीकानेर। महाजन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 675 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे कैंटर वाहन को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 54 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन तथा लूणकरणसर वृत्ताधिकारी रणवीरसिंह सांई के सुपरविजन में थानाधिकारी भजनलाल लावा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सीआई भजनलाल लावा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान अरजनसर की ओर से आ रहे एक कैंटर वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर में चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 675 पेटियां मिलीं। शराब के परिवहन को लेकर चालक से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब और कैंटर वाहन जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गाराम (22) पुत्र नेहरूराम भील, निवासी कापराऊ, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। मामले की जांच सीआई भजनलाल लावा कर रहे हैं। पुलिस आरोपी से शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: