Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार 
 
बीकानेर। पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
 
थानाधिकारी विजेंद्र कुमार सीला और डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद 19 अप्रैल को करणी रीको एरिया, रोड नंबर 1 पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद फारूक (35) निवासी महावतपुरा, बीकानेर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई।
 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ जारी है और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।  इस कार्रवाई में कांस्टेबल छगनलाल की विशेष भूमिका रही।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: