Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर रेंज से बड़ी खबर : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, आईजी ओमप्रकाश बोले - लॉरेंस गैग का एक्टिव मेंबर है

rk
1 month ago
बीकानेर रेंज से बड़ी खबर : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, आईजी ओमप्रकाश बोले - लॉरेंस गैग का एक्टिव मेंबर है

बीकानेर रेंज से बड़ी खबर : रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, आईजी ओमप्रकाश बोले - लॉरेंस गैग का एक्टिव मेंबर है

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में मुठभेड़ में घायल बदमाश ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी आकाश (32) लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव सदस्य है, जो गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के डायरेक्शन में काम करता है।

शनिवार को आईजी ओम प्रकाश ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर्स के कॉन्टेक्ट में रहता था। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में वारदातें कर चुका है।

एसपी हरिशंकर ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आकाश ने अपने साथी शिवा गुर्जर के साथ मिलकर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने की सुपारी ली थी। इसका टास्क उसे विदेश में बैठे आरजू बिश्नोई ने सौंपा था। दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए आरजू के संपर्क में थे। हालांकि मामले में फिलहाल जांच चल रही है।

दरअसल, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे साधुवाली चेक पोस्ट पर पंजाब की तरफ से बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आ रहे शूटर आकाश ने पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में आर-पार हो गई। इससे वह गंभीर घायल होकर गिर पड़ा था।

लॉरेंस गैंग का मेंबर, कई राज्यों में मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि घायल आरोपी आकाश (32) पुत्र मुन्नालाल, आगरा (उत्तरप्रदेश) लॉरेंस गैंग का सदस्य है। वह गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के डायरेक्शन में वारदातें करता है। उसका काम रेकी करना और फायरिंग की वारदातें अंजाम देना है। राजस्थान के हनुमानगढ़ समेत कई जिलों के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: