Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला: भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर भी बंद

Bansal sadi
2 months ago
NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला: भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर भी बंद

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला: भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर भी बंद

नई दिल्ली। NEET री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। NTA के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

21 जून को होगा NEET री-एग्जाम
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने अतिरिक्त एहतियाती कदम भी उठाए हैं। सरकार ने टेलीग्राम को भारत में अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान उपयोगकर्ता पहले से भेजे गए संदेशों में बदलाव नहीं कर सकेंगे।

फर्जी पेपर लीक दावों पर रोक लगाने की कोशिश
NTA ने कहा कि जांच में सामने आया है कि कुछ लोग टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर का दुरुपयोग कर परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के फर्जी सबूत तैयार करने की कोशिश करते रहे हैं। एजेंसी के अनुसार परीक्षा से पहले या बाद में संदेशों को एडिट कर उन्हें पुराना दिखाने की कोशिश की जाती थी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती थी और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती थी।

निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर
सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों और अभिभावकों को किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। NTA ने छात्रों से केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों से सावधान रहने की अपील की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: