Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, स्मैक, और लाखो की नगदी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, स्मैक, और लाखो की नगदी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, स्मैक, और लाखो की नगदी के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नोखा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 265 ग्राम स्मैक, नकदी और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जोरावरपुरा क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश दी। पुलिस को लंबे समय से यहां मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी।

सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 265 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके अलावा मादक पदार्थ बेचकर जुटाए गए 1 लाख 60 हजार रुपए नकद, स्मैक तौलने के उपकरण और दो स्कॉर्पियो गाड़ियां भी जब्त की गईं।

पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज खीचड़, कृष्ण, शेर सिंह और शीशपाल के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर तनसुख राम, रामेश्वर लाल, रामेश्वर और सतीश सहित पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: