माइनर की पटरी से पैर फिसलने से युवक गिरा नहर में, दो दिन बाद मिला शव
माइनर की पटरी से पैर फिसलने से युवक गिरा नहर में, दो दिन बाद मिला शव
छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से श्रीगंगानगर जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र श्रवण सिंह बावरी, निवासी 17 जीएम, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। वह चक 2 टीएम में कृषि कार्य करता था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में सुखदेव सिंह पुत्र रोशन सिंह, निवासी 3 एमएलडी-बी रामनगर, घड़साना ने बताया कि उसके चाचा कृष्ण 10 अक्टूबर को चक 2 टीएम स्थित खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान वह पीछे मोगा संभालने के लिए टीएम माइनर की पटरी से जा रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, कृष्ण का शव 11 अक्टूबर को नहर में मिला। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छतरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस ने मामले को सामान्य से भिन्न परिस्थितियों में हुई मौत मानते हुए मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई रामचरण कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ