बीकानेर के महेंद्र दत्त शर्मा बने RPS, राजस्थान के 52 पुलिस निरीक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा
बीकानेर के महेंद्र दत्त शर्मा बने RPS, राजस्थान के 52 पुलिस निरीक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा
बीकानेर। राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने इन पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी है। इस सूची में बीकानेर में एएनटीएफ प्रभारी के रूप में कार्यरत महेंद्र दत्त शर्मा का नाम भी शामिल है। पदोन्नति के बाद वे आरपीएस अधिकारी बनेंगे।
जानकारी के अनुसार, विभागीय पदोन्नति समिति की 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया। सभी 52 पुलिस निरीक्षकों को वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर पदोन्नति दी गई है।
महेंद्र दत्त शर्मा वर्तमान में एएनटीएफ प्रभारी के रूप में नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता अभियान में सक्रिय हैं। नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ वे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं। उनकी पदोन्नति की खबर से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ