रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में नया खुलासा, महकदीप कौर का पाकिस्तानी हैंडलर शाह से था प्रेम प्रसंग
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में नया खुलासा, महकदीप कौर का पाकिस्तानी हैंडलर शाह से था प्रेम प्रसंग
श्रीगंगानगर। रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल में साजिश से जुड़े नए खुलासे हुए हैं। पूछताछ में महकदीप कौर के पाकिस्तानी हैंडलर शाह से प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। जांच के अनुसार, वह शाह के लगातार संपर्क में थी और उसके निर्देशों पर काम करने की आशंका है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप चैट और सोशल मीडिया संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।उधर, मामले में गिरफ्तार महकदीप कौर, देवेंद्र सिंह और पंजाब के गुरदासपुर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस की रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 10 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखते हुए न्यायालय परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।रामसिंहपुर थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय लेकर पहुंचे। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सीओ सिटी नितिन चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करने वाले लोगों की गतिविधियों की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) करेगी। इससे साजिश के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।प्रिंस ने की रेकी, महकदीप ने प्लांट की थी आइईडीजांच में सामने आया कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस ब्लास्ट से पहले रामसिंहपुर क्षेत्र में रेकी करने आया था। उसने व्हाट्सऐप के जरिए लोकेशन साझा की थी। तकनीकी साक्ष्यों के अनुसार, वह पाकिस्तानी हँडलर शाह के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस की रेकी के बाद महकदीप कौर ने रेलवे ट्रैक पर आईईडी प्लांट की थी। प्रिंस गुरदासपुर में फायरिंग की घटना से जुड़े हत्या के प्रयास के एक मामले में पहले से न्यायिक अभिरक्षा में था।महक दीप और देवेंद्र से पूछताछ जारीगौरतलब है कि 3 नवंबर को रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के 50 जीबी इलाके में रेलवे ट्रैक के स्लीपर पर विस्फोट की घटना हुई थी। रेलवे ट्रैक जैसे संवेदनशील स्थान पर विस्फोट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गई थीं। इसके बाद आईपीएस नितिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारियों और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 13 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले से महक दीप और देवेंद्र को गिरफ्तार किया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ