Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, बाल काटे, गालियां दी, अश्लील कंटेंट शेयर किया 80 स्टूडेंट पर कार्रवाई

Bansal
6 hours ago
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, बाल काटे, गालियां दी, अश्लील कंटेंट शेयर किया 80 स्टूडेंट पर कार्रवाई


मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, बाल काटे, गालियां दी, अश्लील कंटेंट शेयर किया 80 स्टूडेंट पर कार्रवाई
बाड़मेर। बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फस्र्ट ईयर के स्टूडेंट्स से रैगिंग की गई। व्हाइट हाउसज् (सफेद रंग का कमरा) में जूनियर स्टूडेंट्स के बाल काटे गए। इंट्रोडक्शन मांगने, सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट डालने और वॉट्सएप चैट में गालियां लिखने की बात सामने आई है।
मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद 30 अक्टूबर को 15 छात्राओं समेत 80 सीनियर स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की। 13 स्टूडेंट को हॉस्टल से निकाल दिया, जबकि अन्य के खिलाफ क्लास और कल्चरल एक्टिविटी से प्रतिबंध सहित अलग-अलग कार्रवाई की गई।
नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने पर कॉलेज प्रशासन ने 29 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट सौंप दी।
प्रिंसिपल बोले- जूनियर्स से मारपीट नहीं हुई
कॉलेज प्रिंसिपल अनूप सिंह गुर्जर ने बताया- कॉलेज प्रशासन ने सभी संबंधित स्टूडेंट के मोबाइल जब्त कर चैट और वीडियो की जांच की।
वॉट्सएप चैट में सीनियर स्टूडेंट जूनियर से इंट्रोडक्शन मांग रहे थे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट डाला गया था और गालियां भी लिखी हुई थीं। जूनियर स्टूडेंट से मारपीट नहीं हुई।
कमेटी ने जूनियर स्टूडेंट्स से बात की
दरअसल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन को रैगिंग की शिकायत मिली थी। इसके बाद कमेटी ने शिकायतों की एक-एक बात की जांच की और जूनियर स्टूडेंट से बातचीत की।
कमेटी ने जूनियर और सीनियर स्टूडेंट के मोबाइल जब्त कर उनकी वॉट्सएप चैट सहित अन्य सामग्री की जांच की। इस दौरान मोबाइल में आपत्तिजनक और अश्लील चैट भी मिली।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: