पैसों का लालच देकर बुलाया और 8 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आठ साल की नाबालिग के साथ हैवानियत करते हुए दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर नाबालिग के साथ हैवानियत की गयी है। इस सम्बंध में नाबालिग के नाना ने रिपोर्ट दी हैै। परिवादी ने महिला थाने में इसकी शिकातय दी है।उन्होंने बताया कि उनकी आठ साल की दोहिती शुरू से उनके पास रहती है। वह अपने नाना के पैतृक घर से पीछे की गली में बन रहे मकान की तरफ जा रही थी। तभी गली में एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया। आरोपी ने बच्ची को पांच सौ रुपए का लालच दिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ गंदी बातें की और गलत हरकतें की। बच्ची के मना करने पर भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद आठ साल की बच्ची रोते हुए अपने नाना के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। नाना बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंचे। पीडि़ता के नाना की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ