Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

लूणकरणसर को सोमवार को नये लुक में मिलेगा रोडवेज बस अड्डा, मंत्री सुमित गोदारा करेंगे शुभारंभ

Bansal
2 months ago
लूणकरणसर को सोमवार को नये लुक में मिलेगा रोडवेज बस अड्डा, मंत्री सुमित गोदारा करेंगे शुभारंभ

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल से बीकानेर के लूणकरणसर उपखंड का रोडवेज बस अड्डा नए रूप में दिखेेगा। बस अड्डे के शुरू होने से लूणकरणसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस बंद पड़े बस स्टैंड को चालू करने की मांग करते रहे हैं। मंत्री सुमित गोदारा ने क्षेत्र के लोगों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बंद पड़े रोडवेज बस स्टैंड पर लाखों रुपए खर्च कर नवीनीकरण करवाया है। बस स्टैंड पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

 


उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद लूणकरणसर पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर मंत्री गोदारा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत व चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की बैठक के बाद मंत्री गोदारा उपखंड मुख्यालय पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: