मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बीकानेर संभाग में इतनी तारीख को हल्की मध्यम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बीकानेर संभाग में इतनी तारीख को हल्की मध्यम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 13-14 अक्टूबर को पुनः बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30-40 KMPH की गति संग तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश करनपुर, गंगानगर में 20 MM दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान पिलानी में 38.8 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश करनपुर, गंगानगर में 20 MM दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान पिलानी में 38.8 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की विशेष कृषि सलाह के अनुसार किसान और व्यापारी बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में खुले आसमान में तैयार फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। कृषि व उपज मंडियों में भी खुले आसमान में रखें अनाज/जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ