बीकानेर: नहर से पानी चोरी रोकने पहुंचे कनिष्ठ अभियंताओं की टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज
बीकानेर: नहर से पानी चोरी रोकने पहुंचे कनिष्ठ अभियंताओं की टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में नहर से अवैध रूप से पानी चोरी रोकने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरकारी टीम पर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। परिवादी तेजाराम पुत्र ओमाराम मेघवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेराथल कल्ला, हाल कनिष्ठ अभियंता, 20वां खंड इगानप, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई 2026 को वह कनिष्ठ अभियंता श्रवण कुमावत, वॉच एंड वार्ड कर्मचारी मेघाराम तथा चालक सम्पत सिंह के साथ बोलेरो वाहन से सुरजडा वितरिका की रात्रिकालीन गश्त पर थे।
गश्त के दौरान सुरजडा वितरिका के किलोमीटर 15.600 स्थित सरकारी डिग्गी 9SJDA&B पर कुछ लोग बूस्टर लगाकर अवैध रूप से पानी चोरी कर रहे थे। जब सरकारी टीम ने बूस्टर हटाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पूनमचंद पुत्र भैराराम और जयनारायण शर्मा पुत्र बरीप्रसाद शर्मा, निवासी सुरविंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने चालक सम्पत सिंह के साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 324(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ