Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बेसिक इंग्लिश स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Bansal sadi
2 weeks ago
बेसिक इंग्लिश स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बेसिक इंग्लिश स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के तत्वावधान में बेसिक इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एंटी करप्शन कोर्ट, बीकानेर, डॉ. अमित कुमार कड़वासरा ने विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच तथा कानूनी अधिकारों एवं विधिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात डॉ. अमित कुमार कड़वासरा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों और कानून के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक नारायण जी सर ने डॉ. अमित कुमार कड़वासरा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी रहा। विद्यालय परिवार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं डॉ. अमित कुमार कड़वासरा का इस महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: