Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमजीएसयू में “मेंटल हेल्थ एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट” पर व्याख्यान आयोजित

3 months ago
एमजीएसयू में “मेंटल हेल्थ एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट” पर व्याख्यान आयोजित

एमजीएसयू में “मेंटल हेल्थ एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट” पर व्याख्यान आयोजित

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय,बीकानेर के योग विभाग द्वारा 4 मई 2026 को “मेंटल हेल्थ एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक प्रभावशाली प्रसार व्याख्यान का आयोजन योग विभाग के मेडिटेशन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व एवं तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के संरक्षक आचार्य मनोज दीक्षित , कुलपति रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर वेलनेस सेंटर की श्री मती रिधि डूमरा मनोवैज्ञानिक एवं साइकोथेरेपिस्ट,और् माइंडफुलनेस कोच ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के कारण, उसके प्रभाव को गीता से जोड़कर तथा योग, ध्यान एवं काउंसलिंग के माध्यम से उसे नियंत्रित करने के व्यावहारिक तरीके बताए।

योग विभाग के प्रभारी डॉ अनिल कुमार दुलार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, और योग के साथ साथ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साथ जुड़ना भी इस दिशा में एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण विभाग के डीन डॉ अनिल कुमार छंगानी ने मनोविज्ञान की जीवन में महता पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थीयों का मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ाया । 

कार्यक्रम में योग विभाग के अतिथि संकाय सदस्य डॉ. हितेन्द्र मारू, डॉ वत्सला गुप्ता, प्रियंका एवं सपना कुमारी सहित अन्य विभाग के अतिथि शिक्षकों में श्री मती सरिता, श्री मती मीनाक्षी , डॉ पिंकी जांगिड, डॉ मदन राजोरिया, श्री मती एकता यादव, श्री वाग्दान चारण आदि उपस्थित रहे एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

मुख्य वक्ता द्वारा ध्यान (Meditation), प्राणायाम एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से तनाव को कम करने के सरल एवं प्रभावी उपायों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने अत्यंत रुचि के साथ सीखा।

कार्यक्रम के अंत में योग विभाग की पूरी टीम द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट दे कर किया तथा इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने की बात कही गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: