Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नकली घी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, 1.23 करोड़ का मिलावटी घी बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Bansal
6 hours ago
नकली घी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, 1.23 करोड़ का मिलावटी घी बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार


 नकली घी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, 1.23 करोड़ का मिलावटी घी बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी के एक बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया है। पुलिस, सीआईडी और डीएसटी की संयुक्त टीम ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर 16 हजार 394 लीटर नकली घी बरामद किया है। बरामद घी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपए बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और एक मारुति वैन भी जब्त की गई है। पुलिस ने संबंधित गोदाम को सील कर दिया है।
इतनी बड़ी मात्रा में नकली घी की बरामदगी के बाद जिले में मिलावटखोरों के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर यह नकली घी कहां तैयार किया जा रहा था और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी? पुलिस अब इस पूरे कारोबार से जुड़े नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।
एसपी हरिशंकर यादव ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
श्रीगंगानगर में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने मिलावटखोरों के बीच हडक़ंप मचा दिया है। अब जांच में सामने आएगा कि नकली घी का यह कारोबार कितने बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: