सतीश पूनिया के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कुकणा ने दी बधाई
सरपंच संघ अध्यक्ष ने जयपुर पहुंचकर की मुलाकात, कहा- पूनिया के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई मजबूती
खुलासा न्यूज। बीकानेर सरपंच संघ अध्यक्ष एवं भाजपा देहात जिला महामंत्री तथा पेमासर ग्राम पंचायत प्रशासक तोलाराम कुकणा ने जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी, तोलाराम कुकणा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ. पूनिया पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर डॉ. पूनिया ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर संगठन में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। कुकणा ने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी पर खरा उतरते हुए पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा उनके नेतृत्व में भाजपा देशभर में और आगे बढ़ेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ