Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोलकाता: होटल वाली 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; कई घायल

Bansal sadi
2 weeks ago
कोलकाता: होटल वाली 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; कई घायल

कोलकाता: होटल वाली 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; कई घायल 

कोलकाता। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भीषण आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई होटल संचालित हो रहे थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

आग लगने के समय ज्यादातर लोग होटल के कमरों में सो रहे थे। बिल्डिंग में तेजी से धुआं भरने के कारण कई लोगों का दम घुटने लगा। मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बिल्डिंग का तापमान अधिक होने के कारण कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, मंत्री ने बिल्डिंग की व्यवस्था पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। मंत्री ने कहा कि इमारत के अंदर की स्थिति बेहद खराब थी और वहां कई होटल संचालित हो रहे थे। उन्होंने बिल्डिंग की व्यवस्था देखकर हैरानी जताई। उनके अनुसार बिल्डिंग मैनेजमेंट की ओर से बुनियादी सुरक्षा और निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया था। होटल संचालन में भी कई तरह की अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज करने की तैयारी
पुलिस के अनुसार बिल्डिंग का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीमें बिल्डिंग मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस आग लगने के कारणों के साथ-साथ बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों और निर्माण नियमों के कथित उल्लंघन की भी जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद आग की वास्तविक वजह और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: