Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

rk
2 months ago
शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां शादी के लिए दबाव बना रहे रिश्तेदार (देवर) ने 30 वर्षीय विधवा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल एक महिला की जान ले ली, बल्कि उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन लिया। पुलिस ने बताया कि प्रेम कॉलोनी, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर में करीब 15 वर्ष से रह रही पूनम कटारिया पत्नी लक्की कटारिया की हत्या हुई है। पूनम के पति लक्की की एक वर्ष पहले पीलिया से मृत्यु हो चुकी थी। पति के निधन के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों विराट (13) और हिमांशु (8) की परवरिश की जिम्मेदारी निभा रही थी। वह इलाके में तीन घरों में खाना बनाने का काम करती थी। रोजाना सुबह आठ बजे काम पर जाती, करीब 11:30 बजे लौटती और फिर शाम 6:30 बजे काम पर जाकर 7:30 बजे तक वापस आती थी।

घर के पास… छाती पर किए ताबड़तोड़ वार
गुरुवार शाम को भी काम समाप्त कर घर लौटते समय, घर से करीब 200 मीटर पहले पूनम का सामना मामा ससुर के बेटे अनिल से हुआ, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है। अनिल ने उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से पूनम वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आसपास के लोग पूनम को तत्काल गाड़ी से कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: