खेत में बनी झोपड़ी में अचानक लगी आग, घर का सामान जलकर हुआ राख
बीकानेर। जिले बज्जू तहसील के बांगड़सर ग्राम पंचायत बांगड़सर के वार्ड संख्या 7 के खेत में बनी झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आगजनी की इस घटना में प्रेम कुमार/नखताराम का पूरा घर जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, बर्तन तथा बच्चों की पढ़ाई की कॉपियां-किताबें सहित घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
एडवोकेट गोपाल लीलावत ने बताया कि प्रशासन को घटना से अवगत करवाते हुए पटवारी एवं तहसील प्रशासन से मौका रिपोर्ट तैयार कर पीडि़त परिवार को उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ