Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

Bansal sadi
1 month ago
अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य


ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह केतु का भी अपना कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता, लेकिन इसका प्रभाव जीवन पर बेहद गहरा पड़ता है. वर्तमान में केतु सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं और दिसंबर तक इसी नक्षत्र में बने रहेंगे. इसके बाद वे अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. केतु को मोक्ष, आत्मज्ञान, वैराग्य और गहरी आध्यात्मिकता का कारक माना गया है. यह ग्रह व्यक्ति को भौतिक सुखों की ओर से हटाकर आंतरिक शांति की ओर ले जाता है और पूर्व जन्म के कर्मों का फल प्रदान करता है. जीवन में अचानक आने वाले मोड़, अचानक लाभ या अप्रत्याशित बदलाव के पीछे प्रायः केतु का ही प्रभाव माना जाता है.
 
मेष राशि
यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर मजबूती देखने को मिलेगी. आमदनी के नए स्रोत भी बन सकते हैं. अगर कोई पुराना कानूनी मामला या विवाद चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है. करियर में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

कर्क राशि
करियर और व्यापार के लिहाज से यह समय काफी फायदेमंद रहेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर आपकी तरक्की का रास्ता खोलेंगी. बिजनेस करने वालों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. साथ ही, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

सिंह राशि
कामकाज और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. आपकी मेहनत की सराहना होगी. पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, निजी जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

वृश्चिक राशि
यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी. निवेश से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. करियर में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: