Khulasa Online
Breaking
• ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश - घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें • भारत आ रहे 2 एलपीजी टैंकरों ने होर्मुज पार किया, 94 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर इसी हफ्ते पहुंचेंगे • ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग, इन तीन देशों के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे • अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग • पश्चिम एशिया संकट : ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भडक़ने का खतरा बढ़ा • ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश - घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें • भारत आ रहे 2 एलपीजी टैंकरों ने होर्मुज पार किया, 94 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर इसी हफ्ते पहुंचेंगे • ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग, इन तीन देशों के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे • अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग • पश्चिम एशिया संकट : ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भडक़ने का खतरा बढ़ा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

8 hours ago
बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
 
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर में ईंधन सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी रूप से लागू की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर ईंधन पहुंचाया जा सके। सरकार के इस फैसले के तहत अब राशन की दुकानों के अलावा चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन रखा और वितरित किया जा सकेगा। सरकारी तेल कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 
सरकारी आदेश के अनुसार, हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंपों को इस सुविधा के लिए चुनेगा। इन चयनित पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन स्टोर किया जा सकेगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों तक केरोसिन की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में 60 दिनों के लिए ढील दी है। इससे केरोसिन की सप्लाई और वितरण प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा सकेगा।
 
लाइसेंस और सप्लाई नियमों में राहत
सरकार ने केरोसिन वितरण को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण छूट भी दी हैं—
केरोसिन बांटने वाले एजेंट और डीलरों को लाइसेंस लेने से अस्थायी छूट
टैंकरों से केरोसिन उतारने (सप्लाई) के नियमों को सरल बनाया गया
पेट्रोल पंपों पर स्टोरेज और वितरण की अस्थायी अनुमति
 
बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, खासकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर दबाव बना हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है, ताकि देश में ईंधन की किल्लत से निपटा जा सके।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: