काम करते समय ऊंचाई से गिरा कारीगर इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। शोभासर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय ऊंचाई से गिरने से 65 वर्षीय कारीगर की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक की पहचान मुरलीधर मेघवाल पुत्र मूकनाराम, निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है। मृतक फैक्ट्री में चिनाई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अडान बांधकर चिनाई कर रहा था। अचानक संतुलन बिगडऩे से वह नीचे गिर गया।
हादसे के बाद उसे शोभासर फैक्ट्री से पीबीएम अस्पताल बीकानेर पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच और इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक केपरिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ