कांग्रेस में हलचल तेज, इस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर कल नामांकन हुआ था। जिसके बाद आज समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान अनेक उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हुए है। जिनके दस्तावेजों में कमी थाी ।इसी बीच नापासर से खबर सामने आयी है। जहां पर कांग्रेस के वार्ड 23 के उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया है ।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व पालिका चेयरमेन प्रतिनिधि रहे रतिराम द्वारा वार्ड 23 से नामांकन किया गया था लेकिन दस्तावेजों के अभाव में पर्चा खारिज हो गया है। जिसके बाद कांग्रेसी खेमे में हलचल बढ़ गयी और पर्चा में कमी को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ