बीकानेर: कीटनाशक के डिब्बे से पानी पीने पर 16 वर्षीय किशोरी की मौत
बीकानेर: कीटनाशक के डिब्बे से पानी पीने पर 16 वर्षीय किशोरी की मौत
बीकानेर। शेखसर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में रखे कीटनाशक के पुराने डिब्बे से पानी पीने के बाद 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शेखसर निवासी शिशपाल पुत्र सुभाष गोदारा ने रिपोर्ट दी कि 20 नवंबर की शाम उनकी 16 वर्षीय पुत्री द्रोपती खेत में ट्यूबवेल की लाइन बदलने गई थी। काम के दौरान प्यास लगने पर उसने खेत में रखा एक डिब्बा उठाकर पानी पी लिया। बताया गया कि उस डिब्बे का पहले कीटनाशक रखने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
पानी पीने के कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले लूणकरणसर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर 21 नवंबर को उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित मूंदड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उपचार के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि किशोरी की मौत खेत में रखे जहरीले डिब्बे से पानी पीने के कारण हुई है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ