खुलासा न्यूज,बीकानेर। पतंग को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 21 अप्रैल 2023 को टीकूराम नायक ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 20 अप्रेल को उसका भतीजा पंतग उड़ा रहे थे।
इस दौरान पडोसी फूसाराम नायक व उसके घर पर किराये पर रहने वाले आरोपियों ने पतंग तोड़ते हुए गाली गलौच की। जब समझाइश की गई तो आरोपित एकराय होकर उसकी छत पर आए और सरियों, लाठी से मारपीट की। जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए कई बार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी बचते हुए फरारी काटते रहें। पुलिस के अनुसार आरोपी तीन वर्षो से फरार थे।
ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने दोनो पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने आरोपियों के बारे में सूचनाएं एकत्रित करते हुए मनीष पुत्र लेखराम जाट निवासी जसरासर, रामरतन पुत्र कानाराम निवासी जसरासर को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, हनुमानराम, राजाराम, मनराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ