गर्मी के बीच टीएम हॉलमार्क की तरफ से पीबीएम में जलसेवा, मदन राठैड़ बोले- जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थ मिल जाए तो आत्मा तक तृप्त हो जाती है। ऐसे में बीकानेर के टीएम हॉलमार्क ज्वैलर्स द्वारा आज पीबीएम मेंं दिनभर ठंडे शीतल पेय की व्यवस्था की गयी।
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए जलसेवा कैंप में आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मर्दाना हॉस्पीटल के आगे कैंप में टीएम हॉलमार्क ज्वैलर्स के संचालक मोहनलाल तावणियां के नेतृत्व में आमजन की सेवा स्वरूप ठंडे पेय पदार्थ की सेवा की गयी। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहें।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राठोड़ ने टीएम हॉलमार्क के सेवा कार्यो की सराहनी की और कहा कि जल ही जीवन है और इस गर्मी में ठंडे पेय पदार्थ से बड़ा कोई उपकार नहीं है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ