Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

जिला परिषद-पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के दौरान चरणवार सूखा दिवस के आदेश जारी

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
जिला परिषद-पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के दौरान चरणवार सूखा दिवस के आदेश जारी


 जिला परिषद-पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के दौरान चरणवार सूखा दिवस के आदेश जारी
बीकानेर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच-सरपंच पदों के चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के अवसर पर सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  निशान्त जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 20 अक्टूबर की सायं 6 बजे से 22 अक्टूबर को सायं 6 बजे तक, द्वितीय चरण के लिए 26 अक्टूबर की सायं 6 बजे से 28 अक्टूबर को सायं 6 बजे तक, तृतीय चरण के लिए 1 नवंबर की सायं 6 बजे से 3 नवंबर को सायं 6 बजे तक तथा चतुर्थ चरण के लिए 12 नवंबर की सायं 6 बजे से 14 नवंबर को सायं 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पदों के चुनाव के प्रथम चरण के लिए 22 अक्टूबर की सायं 6 बजे से 24 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक, द्वितीय चरण के लिए 28 अक्टूबर की सायं 6 बजे से 30 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक, तृतीय चरण के लिए 3 नवंबर की सायं 6 बजे से 5 नवंबर को मतगणना समाप्ति तक तथा चतुर्थ चरण के लिए 14 नवंबर की सायं 6 बजे से 16 नवंबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए 20 नवंबर को पूरे दिन सूखा दिवस रहेगा। यह आदेश समस्त पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए लागू होंगे।
आदेश के अनुसार सूखा दिवस संबंधित चुनाव क्षेत्रों तथा उनके पांच किलोमीटर के परिधीय क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला आबकारी अधिकारी, बीकानेर को निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया में, द्वितीय चरण में हदां, बीठनोक, बज्जू खालसा, कोलायत और बीकानेर में, तृतीय चरण में श्रीडूंगरगढ़, रीडी और लूणकरणसर में तथा चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर में चुनाव होंगे।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: