Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महाजन गांव में पीएम आवास योजना के सर्वे में धांधली, पात्र वंचित, रसूखदारों के नाम शामिल, फार्म ग्राम पंचायत में धूल फांक रहे

Bansal sadi
1 month ago
महाजन गांव में पीएम आवास योजना के सर्वे में धांधली, पात्र वंचित, रसूखदारों के नाम शामिल, फार्म ग्राम पंचायत में धूल फांक रहे


महाजन गांव में पीएम आवास योजना के सर्वे में धांधली, पात्र वंचित, रसूखदारों के नाम शामिल, फार्म ग्राम पंचायत में धूल फंाक रहे 
बीकानेर(शिव भादाणी )  प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर धांधलाबाजी सामने आई है। जैसे ही आशियान मिलने वालों की सूची जारी हुई उन लोगों के होश उड़ गये जिनके पास रहने तक का मकान नहीं है अगर है तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त है उनके नाम लिस्ट नहीं थे। जबकि जिनके पास आलीशान मकान, दुकान, फोरव्हीलर गाडियां तक घरों में उनके ना लिस्ट में पहले नंबर पर आने पर उनके होश उड़ गये। जानकारी के अनुसार महाजन गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब, बेघर, कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंदों को आशियाना मुहैया कराने वाले सरकारी दावों की महाजन में धज्जियां उड़ रही हैं।  आम सभा में रसूखदारों और संपन्न लोगों को आवास बांटने की तैयारी है। और पात्र लोगों को पुन: आवेदन का झांसा देकर रुकवाया जा रहा है। यहां तैयारी सूची में ऐसे सक्षम और प्रभावशील लोगों के नाम शामिल है जिनके पास पहले से आलीशनल पक्के मकान और दुकानें है। ऐसे लोगों को भी पात्र मान लिया गया जिनके मकान का किराया तक आ रहा है। कई ऐसे परिवार के नाम भी सूची में शामिल है जिनके घर में पहले से दो तीन सरकारी आवासों का लाभ उठा चुके है। पंच प्रतिनिधियों के परिवारों में भी मकान स्वीकृत किए गया है। जिससे सर्वें की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। हकीकत यह है कि कलेक्टर व सरकारी आदेश के तहत सात दिनों में पात्र लोगों को आवास योजना की सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन सात दिनों के बाद भी पुन: आवेदन करने वाले लोगों के फॉर्म अब तक महाजन ग्राम पंचायत में धूल फांक रहे हैं। ग्राम पंचायत महाजन की आवास सूची में 70 प्रतिशत नाम फर्जी यानि संपन्न परिवारों के जिनके पक्के मकान पहले से ही बने हैं जबकि आवासहीनों का नाम काट दिया है, और जोड़े भी नहीं जा रहे हैं, ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमानी कर रहा है फॉर्म अभी भी पंचायत में पड़े हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: