Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 25 मोबाइल, लेपटॉप और नगदी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बड़ी खबर: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 25 मोबाइल, लेपटॉप और नगदी सहित पांच  आरोपी गिरफ्तार
बड़ी खबर: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 25 मोबाइल, लेपटॉप और नगदी सहित पांच  आरोपी गिरफ्तार
 
खुलासा ऑनलाइन। नोखा थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महावीर चौक क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में रविवार रात की गई। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने बेंगलुरु और मुंबई के मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 32 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, 47,500 रुपए नकद, चार्जर, लाइट प्लेट और हिसाब-किताब की डायरियां बरामद की हैं।
 
गिरफ्तार आरोपियों में चांदरतन सोनी, गजानंद प्रजापत, अभिषेक प्रजापत, विष्णु सोनी और ताराचंद प्रजापत शामिल हैं। यह मकान चांदरतन सोनी का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। साथ ही पुलिस रिमांड लेकर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: