बीकानेर: खेत में घुसकर पर हमला, 5 हजार लूटे, तारबंदी तोड़कर आए बदमाश
बीकानेर: खेत में घुसकर पर हमला, 5 हजार लूटे, तारबंदी तोड़कर आए बदमाश
बीकानेर। नोखा में खेत में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर चौसंगी से वार कर घायल कर दिया। घटना को लेकर नोखा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सूरपुरा गांव निवासी आसाराम जाट ने नोखा थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये घटना 30 मई 2026 को सुबह करीब 7 बजे की है। आसाराम जाट ने बताया कि वह और उनके भाई नानूराम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तभी अशोक, जगदीश और रामनारायण, जो खियाराम जाट के बेटे और सूरपुरा निवासी हैं, उनके खेत की दक्षिणी सीमा पर लगी तारबंदी को तोड़कर जबरन अंदर घुस आए।
आरोपियों ने खेत के अंदर दक्षिणी सीमा पर कांटों की बाड़ लगाने की कोशिश की। जब आसाराम ने उन्हें रोका, तो अशोक ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर चौसंगी से वार किया, जिससे खून बहने लगा। आसाराम के भाई नानूराम ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसी दौरान अशोक ने आसाराम की कमीज की जेब से जबरन 5000 रुपए निकाल लिए। आसाराम के अनुसार, आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ