खुलासा न्यूज,बीकानेर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मिल गया हे। मीराबाई चानू ने यह गोल्ड भारत ने खातें डाला है। इसके साथ ही अब तक भारत इस गेम्स में सातवें नंबर पर है । उन्होंने विमेंस 48 केजी वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 केजी (85 केजी स्नैच + 105 केजी क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया। यह मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड है।
इससे पहले उन्होंने 2018 के गोल्ड कोस्ट और 2022 के बर्मिंघम में भी गोल्ड जीता था। भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज दिलाकर भारत को पहला मेडल दिलाया था। भारत अब मेडल टैली में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ