फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे
खुलासा न्यूज,बीकानेर। फर्टीलाइज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया हे ।यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण की टीम ने की है। इस सम्बंध में 23 जुलाई को प्रेमचंद ने रिपेार्ट देते हुए बताया कि 5 जुलाई को रोहिताश कुमार आया और कहा कि हमारी कंपनी है और में मैनेजर हुूं।
जिसके बाद ड्रिस्टीब्यूटर के नाम पर 25 हजार रूपए भरवाएं और माल के पेटे करीब डेढ़ लाख रूपए जमा करव लिए। जिसके बाद एक और कंपनी के नाम पर करीब 16 लाख रूपए जमा करवा लिए। परिवादी ने बताया कि इसके बाद किसी भी प्रकार का माल उसे नहीं भेजा गया और उसके साथ धोखाधड़ी की।
पुलिस ने इस प्रकरण पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ संजय विक्रम सिंह उर्फ संजय निासी सहारनपुर को कुरूक्षेत्र हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आारोपी ने पुछताछ में बताया कि उसने तीन फर्मे बनाई जिनके नाम गुजरात केमिकल एंड फर्टिलाईजर, यूनाटेडेट एग्रेा सीडस एंड फर्टिलाईजर्स, सरस्वती एग्रो फर्टिलाईजर बनाइ्र तथा तीनों के अलग अलग अकाउंट खुलवा।
जिसके बाद इस कंपनियाों में जीएम के पदों पर भर्ती की और उनके मार्फत् दुकानदारोंं को डीलरशिप देने के नाम पर बड़ी मात्रा में पैसों का गबन किया। आरोपी ने पुछताछ में बताया कि इसके बाद वह अकाउंट में आए पैसों को चैकों के माध्यम से रूपयों का विड्रोल कर लेता था। रूपए डलवाने के बाद आरोपी दिए गए नंबर को बंद कर लेता था और ठिकाना बदलता रहता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक साल से फरार था और बिजनेस में घाटा लग जाने से पश्चात फर्जी फर्मे बनाकर डीलरशिप व पेस्टीसाईड का सामान भेजे के नाम पर एक करोड़ रूपए की ठगी भी करना आरोपी ने स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हनुमानगढ़ की एक फर्म को सात लाख रूपए का चूना लगाया था। कार्रवाई करने वाली टीम में कुशलाराम, सतीश कुमार, रामेश्वरलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ