Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नेशनल हाईवे पर भिड़े वाहन, बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

Bansal
2 months ago
नेशनल हाईवे पर भिड़े वाहन, बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं दस यात्री घायल हुए है। घटना सांचौर-डीसा नेशनल हाइवे पर रविवार को पलादर सरहद स्थित पीर की जाल के पास की है। जहां पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में निजी बस कंडक्टर और एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए।  

 

चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, बाड़मेर जिले के बेडिय़ा से गुजरात के पालनपुर जा रही एक निजी यात्री बस सांचौर से सवारियां लेकर रवाना हुई थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सांचौर से करीब 15 किलोमीटर दूर पलादर क्षेत्र में अचानक बारिश के बीच सामने से आ रहे एक ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस की खिड़कियां व दरवाजे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: