Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मामूली बरसात के बाद तालाब में तब्दील हुई सड़क, आमजन हो रहा हैं परेशान, आखिर सुने कौन

Bansal sadi
1 month ago
मामूली बरसात के बाद तालाब में तब्दील हुई सड़क, आमजन हो रहा हैं परेशान, आखिर सुने कौन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर तो शहर गांवों में इस मानसून सत्र की मामूली बरसात के बाद भी हालात बेहद खराब हो रहे है। जबकि इस बार बीकानेर जिले में अब तक मानसून की अच्छी बारिशों का तो इंतजार ही किया जा रहा है लेकिन इससे पहले प्रशासन के दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। हेमेरां से सेरूणा को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग पहली ही बारिश में पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मुख्य सड़क पर भारी मात्रा में बरसाती पानी जमा होने के कारण यह मार्ग तालाब का रूप ले चुका है। पानी भराव और कीचड़ की वजह से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

 


 सड़क के दोनों ओर पानी और कीचड़ फैलने से पैदल चलने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना एक बड़ी आफत बन गया है। गंदे और बरसाती पानी के बीच से मजबूरन पैदल गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर भी सता रहा है। प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से निकासी की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में इस मुख्य मार्ग पर पानी भराव की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन द्वारा जल निकासी का कोई स्थाई समाधान नहीं किया जाता। ग्रामीण श्रवण गोदारा ने मांग की है कि मौके से तुरंत पंप लगाकर बरसाती पानी को निकाला जाए और सड़क को दुरुस्त किया जाए ताकि आमजन को इस परेशानी से निजात मिल सके।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: