Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

Bansal
6 hours ago
एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

भारत ने एशियन गेम्स-2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को गोल्ड मेडल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का गोल्ड जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत को 216 रन तक पहुंचाया। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

मंधाना ने रचा बड़ा रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना ने अपनी 79 रन की पारी के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। भारत की इस जीत के साथ एशियन गेम्स-2026 में देश के खाते में पहला स्वर्ण पदक आया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: