Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर मंडल के इस रेलवे ट्रैक पर बढ़ी रफ्तार, जाने अब कितनी स्पीड में दौड़ेगी ट्रेनें

rk
3 weeks ago
बीकानेर मंडल के इस रेलवे ट्रैक पर बढ़ी रफ्तार, जाने अब कितनी स्पीड में दौड़ेगी ट्रेनें

बीकानेर मंडल के इस रेलवे ट्रैक पर बढ़ी रफ्तार, जाने अब कितनी स्पीड में दौड़ेगी ट्रेनें 

बीकानेर | उतर- पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन को तेज और सुगम बनाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। बीकानेर मंडल के चूरू-रतनगढ़ दोहरी रेलखंड पर 45 किलोमीटर लंबे सेक्शन (किमी 280 से 325) की गति क्षमता 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा कर दी गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस बढ़ोतरी के पीछे सिग्नलिंग प्रणाली का आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण, ट्रैक उन्नयन और अन्य तकनीकी सुधारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आधुनिक सिग्नलिंग से जहां ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय हुआ है, वहीं कई गति प्रतिबंध भी हटाए गए हैं। इस बदलाव का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। अब इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा। बीकानेर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें, जो इस सेक्शन का उपयोग करती हैं, उन्हें अब तेज गति का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गति बढ़ने से ट्रैक की वहन क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे भविष्य में इस रूट पर अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: