Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जीएसएस के ऑपरेटर को बंधक बनाकर लात मुक्कों से पीटा, एईएन के साथ की बदतमीजी

rk
1 month ago
जीएसएस के ऑपरेटर को बंधक बनाकर लात मुक्कों से पीटा, एईएन के साथ की बदतमीजी


जीएसएस के ऑपरेटर को बंधक बनाकर लात मुक्कों से पीटा, एईएन के साथ की बदतमीजी
बीकानेर।  इंदिरा कॉलोनी एफसीआई गोदाम के पास स्थित जीएसएस में फॉल्ट ठीक करने गए ऑपरेटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भीड़ ने ऑपरेटर को बंधक बनाकर डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रखी। इस दौरान वहीं बोलेरो और टाटा गाडिय़ों के टायरों की हवा निकाल दी गई। बीकेईएसएल के एईएन एचटीएम गौतम सामल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 जून की रात करीब 10:28 बजे इंदिरा कॉलोनी जीएसएस में फॉल्ट आने से लाइट चली गई थी। फॉल्ट ठीक करने जीएसएस ऑपरेटर मनरूप मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान भगवान सिंह मेड़तिया अपने 50-60 साथियों के साथ जीएसएस के अंदर घुस गए। भगवान सिंह ने जीएसएस के अंदर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप में डाल दिया और अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। मनरूप ने 2-3 बार फॉल्ट ठीक कर लाइट चालू की, लेकिन हर बार भगवान सिंह और उसके साथियों ने हमला कर लाइट बंद करवा दी। ऑपरेटर मनरूप को पकडक़र जीएसएस से बाहर ले गए और लात-मुक्कों से पीटा। भीड़ ने मनरूप को बंधक बना लिया और कमांड स्टेशन जयपुर रोड ले जाने लगे। रास्ते में एमएन हॉस्पिटल के पास एईएन डी 5 प्रवीण विश्नोई से भी बदतमीजी की गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले भीड़ ने जीएसएस पर खड़ी 2 बोलेरो कैंपर और 2 टाटा गाडिय़ों की हवा निकाल दी। पेचकस, प्लास, टॉर्च जैसे बिजली ठीक करने के उपकरण भी चोरी कर लिए। काफी समझाइश और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भगवान सिंह ने मनरूप को छोड़ा। इसके बाद रात करीब 1 बजे फॉल्ट ठीक कर लाइट चालू हो सकी। इस घटना के कारण करीब 1:30 घंटे तक इलाके की बिजली गुल रही। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि भगवान सिंह मेड़तिया ने जानबूझकर भीड़ को उकसाया और राजकार्य में बाधा डाली। कंपनी राज्य सरकार के आदेश पर बिजली सप्लाई का काम करती है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: