Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मकान के लालच में बेटी-दामाद ने एक बुजुर्ग महिला को किया प्रताडि़त, थाने में की शिकायत

Bansal sadi
4 months ago
मकान के लालच में बेटी-दामाद ने एक बुजुर्ग महिला को किया प्रताडि़त, थाने में की शिकायत


मकान के लालच में बेटी-दामाद ने एक बुजुर्ग महिला को किया प्रताडि़त, थाने में की शिकायत
 बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ जमीन और मकान के लालच में रिश्तों के टूटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ में सामने आया, जहां एक बीमार बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटी-दामाद पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
परिवादिया केसर देवी ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसके पति करमालाल कुम्हार का निधन हो गया। उनके नाम पर जैसलसर रोड स्थित करीब 4000 वर्गफुट का मकान था। आरोप है कि उसकी बेटी ममता ने सेवा और पेंशन बनवाने का झांसा देकर 12 जून 2023 को मकान अपने चार वर्षीय पुत्र के नाम उपहार में करवा लिया।
पति के निधन के बाद बेटी ममता, दामाद चंदू और उसके पिता हेमराज उसे अपने घर ले गए, जहां कुछ दिन बाद ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी गई। बुजुर्गा का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रताडि़त किया गया। इस पूरे मामले में भगवानाराम द्वारा भी आरोपियों को उकसाने की बात सामने आई है।
पीडि़ता ने बताया कि 10 अप्रैल को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मृत समझकर उसके ही मकान के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपने भाई ओमप्रकाश को सूचना दी और उसके साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: